VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी पहुंचे पूर्णिया, सतडोब गांव में पीड़ित परिवार से मिलकर की न्याय की मांग

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 24, 2024, 7:32:08 PM

VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी पहुंचे पूर्णिया, सतडोब गांव में पीड़ित परिवार से मिलकर की न्याय की मांग

- फ़ोटो

PURNEA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज पूर्णिया के सतडोब गांव पहुंचे जहां दो दिन पहले दो लोगों की मौत हुई थी। उन्होंने इस दौरे में पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और ढांढस बंधाया। 


उन्होंने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यहां लोग बड़ी संख्या में मखाना का व्यवसाय करने आते हैं। ऐसे में दो लोगों की मौत हो गई है। प्रशासन अच्छा काम कर रहा है। कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई है, वहां प्रशासन अच्छा काम कर रहा है। 


मुकेश सहनी ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए, हमलोग वही चाहते हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय पार्टी कमिटी पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक से भी इस संबंध में बातचीत की गई हैं। उन्होंने बताया है कि कुछ  आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और कुछ लोगों की जल्द गिरफ्तारी की जायेगी।