Hindi News / news / वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके खालिद आज टैक्सी चलाने को मजबूर

वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके खालिद आज टैक्सी चलाने को मजबूर

1st Bihar Published by: Updated Mar 21, 2022, 2:08:55 PM

वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके खालिद आज टैक्सी चलाने को मजबूर

- फ़ोटो

DESK: कल तक जो वित्त मंत्री थे वे आज परिवार का भरण पोषण करने के लिए टैक्सी चलाने को मजबूर हो गये हैं। हम बात मोहम्मद खालिद पाएंदा की कर रहे हैं जो तालिबान के कब्जे से पहले अफगानिस्तान के वित्त मंत्री थे। तख्तापलट की आशंका को देखते हुए उन्होंने अफगानिस्तान छोड़ने का फैसला लिया और फिर अपने परिवार के साथ अमेरिका चले गये।


अमेरिका जाने से पूर्व मो. खालिद ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। अफगानिस्तान के पूर्व वित्त मंत्री मोहम्मद खालिद पाएंदा इन दिनों अमेरिका में उबर कैब चला रहे हैं। वे अमेरिका के जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में एडजंक्ट प्रोफेसर भी हैं।


वाशिंगटन डीसी में उबर चलाने वाले अफगानिस्तान के पूर्व वित्त मंत्री मो. खालिद पाएंदा का कहना है कि अभी उनके लिए कहीं कोई जगह नहीं है वे ना तो अमेरिका के है और ना ही अफगानिस्तान के निवासी हैं। 


वो कहते हैं कि अभी उबर चला रहा हूं अगले दो दिन में 50 ट्रिप पूरा करता हूं तो मुझे 95 डॉलर का बोनस मिलता है। मो. खालिद अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति के लिए अमेरिका को भी जिम्मेदार मानते हैं।