1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 15, 2023, 9:17:10 PM
- फ़ोटो
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर यूपी के वृंदावन से आ रही है जहां मकान का छज्जा गिरने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। वही मलबे के नीचे दबने से कई लोग बुरी तरह से घायल हो गये हैं। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना बांके बिहारी मंदिर के पास की है जहां इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है। बताया जाता है कि बांके बिहारी मंदिर के दर्शन के लिए बीते कई दिनों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं और आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक मकान का छज्जा गिर गया और इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गयी।
बताया जाता है कि बांके बिहारी मंदिर के पास जिस मकान का छज्जा गिरा है वो काफी जर्जर स्थिति में था। छज्जा के ऊपर बंदर खेल रहे थे तभी छज्जा नीचे गिर गया। उस वक्त कई श्रद्धालुओं मंदिर का दर्शन करने के लिए जा रहे थे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है और हादसे में घायल लोगों के स्वस्थ होने की कामना की है।