Hindi News / news / मौसम अलर्ट : जारी रहेगी बारिश, पूर्वी यूपी और बिहार में बना साइक्लोनिक...

मौसम अलर्ट : जारी रहेगी बारिश, पूर्वी यूपी और बिहार में बना साइक्लोनिक प्रेशर

1st Bihar Published by: 2 Updated Jul 09, 2019, 9:26:36 PM

मौसम अलर्ट : जारी रहेगी बारिश, पूर्वी यूपी और बिहार में बना साइक्लोनिक प्रेशर

- फ़ोटो

PATNA : पिछले 3 दिनों से बिहार में जारी बारिश अभी नहीं थमेगी। मौसम विभाग ने जो अलर्ट जारी किया है उसके मुताबिक बिहार के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। राजधानी पटना सहित राज्य के तमाम जिलों में लगातार अच्छी बारिश रिकॉर्ड की जा रही है। मौसम विभाग ने जो अपडेट दिया है उसके मुताबिक के पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित बिहार के सीमावर्ती इलाकों में साइक्लोनिक सिस्टम के कारण कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके कारण अगले एक से दो दिनों तक बारिश जारी रहेगी। लगातार बारिश की वजह से सूबे में पारा नीचे गया है। सोमवार को बिहार में सबसे ज्यादा गर्मी छपरा में रिकॉर्ड की गई। छपरा का पारा 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। पिछले 24 घंटे के अंदर बक्सर में सबसे ज्यादा 9 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।