1st Bihar Published by: 3 Updated Jun 27, 2019, 3:47:27 PM
- फ़ोटो
PATNA : मौसम विभाग ने बिहार के कुछ जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग ने यह अलर्ट पटना, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी और दरभंगा के लिए जारी किया है. मौसम विभाग ने इन जिलों के कुछ हिस्सों मे दो से तीन घंटों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई है.
इन इलाकों में अगले दो से तीन घंटो में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.धूल भरी आंधी के साथ कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है, इसके साथ ही तापमान में गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.