1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 05, 2019, 9:52:40 AM
- फ़ोटो
PATNA : मानसून के दस्तक देने के बाद भी मौसम का मिजाज नहीं बदला है. मानसून अभी दगा दे रहा है. गुरूवार को भी मौसम का मिजाज नरम रहा, कई जगहों पर बस कुछ मिनटों के लिए बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर से मानसूम बिहार में सक्रिय हो रहा है. आज शुक्रवार को हल्की बारिश और शनिवार से लेकर सोमवार को अच्छी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार नॉर्थ ईस्ट में अभी कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. वहीं बंगाल की खाड़ी से उत्तरी पश्चमी राजस्थान, उत्तरी-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड और गैंगेटीक पश्चिम बंगाल के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने से फिर बिहार में मानसून सक्रिय हो रहा है. जिसके बाद यह माना जा रहा है कि शुक्रवार की देर रात तक सिस्टम और मजबूत हो जाएगा और शनिवार से झमाझम बारिश होगी.