पटना पुलिस लाइन में तैनात महिला जवान की मौत, घटना की वजहों को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 14, 2019, 3:17:32 PM

पटना पुलिस लाइन में तैनात महिला जवान की मौत, घटना की वजहों को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म

- फ़ोटो

DESK : इस वक्त खबर सामने आ रही है भागलपुर जिले से जहां एक महिला पुलिसकर्मी की संदेहास्पद में मौत हो गई है. मृतक महिला पुलिसकर्मी पटना पुलिस लाइन में महिला कांस्टेबल के रूप में थी. इस घटना से घर में मातम का माहौल है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पूरी घटना जिले के कहलगांव पूरब टोला की है. जहां वार्ड नंबर 14 स्थित महिला जवान के घर पर ही उसकी लाश मिली है. मृतक महिला पुलिसकर्मी की पहचान आरती कुमारी (30) के रूप में की गई है. परिजनों ने बताया कि घर की सीढ़ी से गिरने से उसकी मौत हुई है. बताया जा रहा है कि घटना के समय उसके पिता खेत पर गए हुए थे और मां बगान में मवेशी के लिये चारा लाने गई थी. छोटी बहन भागलपुर गई थी तथा दूसरी बहन घर पर थी. बताया जा रहा है कि छोटी बहन भारती कुमारी गया में बीएमपी में कांस्टेबल है. घटना की जानकारी मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची एसडीपीओ रेशु कृष्णा ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने आगे बताया कि सीढ़ी से गिरने के बावजूद मृतका के शरीर पर जख्म या खरोंच के निशान नहीं हैं. वहीं, लोगों का कहना है कि महिला पुलिसकर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की छानबीन कर रही है. भागलपुर से सुशील कुमार की रिपोर्ट