1st Bihar Published by: Updated May 06, 2020, 10:28:58 AM
- फ़ोटो
LATEHAR: झारखंड के लातेहार में तार-तार होते रिश्तों और सामाजिक मर्यादाओं को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. एक भतीजे ने अपनी चाची को ही गला रेत कर मार डाला. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस का कहना है कि वाकया लातेहार के सदर थाना क्षेत्र के तुरीटोला में है. पुलिस को खबर मिली कि एक भतीजा अपनी ही चाची के साथ गलत काम करना चाहता था. जब इसका विरोध उसकी चाची ने किया तो उसने गुस्से में चाची की गला रेतकर हत्या कर दी.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी भतीजा कला भुईया गांव में छिपा हुआ था. पुलिस ने हत्या में प्रयोग किया गया धारदाऱ हथियार भी बरामद कर लिया है.
घर में थी अकेली
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि महिला घर में अकेली थी. उसका पति बाहर गया था. इस दौरान ही भतीजा महिला के साथ गलत काम करने की कोशिश करने लगा. महिला ने इसका विरोध करने के साथ-साथ शोर कर लोगों को बुलाने लगीे. जिसके बाद युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. आवाज सुन पहुंचे ग्रामीणों ने देखा की महिला जमीन पर गिरी है. लोगों को भीड़ देख आरोपी भाग निकला. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया.