1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Feb 28, 2025, 12:05:56 PM
निशांत की सियासी एंट्री! - फ़ोटो google
Bihar Politics: बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि "निशांत को राजनीति में जब आना होगा, तब वह आएंगे। तेजस्वी यादव को इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है, बल्कि उन्हें अपनी पार्टी बचाने की फिक्र करनी चाहिए।"
अशोक चौधरी के इस बयान के बाद बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत राजनीति में कदम रख सकते हैं, लेकिन अब तक उन्होंने खुद इस पर कोई बयान नहीं दिया है। अशोक चौधरी का यह बयान उन राजनीतिक चर्चाओं के बीच आया है, जिनमें कहा जा रहा था कि जदयू में नेतृत्व परिवर्तन हो सकता है।
दरअसल, राजद नेता तेजस्वी यादव पहले भी जदयू पर निशाना साधते रहे हैं और हाल ही में उन्होंने निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर बयान दिया था। अब अशोक चौधरी के जवाब से यह साफ हो गया है कि जदयू इस मुद्दे पर ज्यादा चिंतित नहीं है। अब देखना दिलचस्प होगा कि तेजस्वी यादव इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और निशांत कुमार खुद इस मुद्दे पर कब और क्या बोलते हैं।
बता दें कि बिहार की सियासत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। निशांत की राजनीतिक एंट्री को लेकर चर्चाएं तेज हैं। खुद निशांत पिछले दिनों इसके संकेत दे चुके हैं। जब निशांत से सवाल पूछा गया था कि क्या वह राजनीति मेंं आने वाले हैं, तो इसपर उन्होंने इससे इनकार तो नहीं किया था लेकिन कहा था कि सब बिहार की जनता तय करेगी।