Bihar Budget Session 2025: विधान परिषद में आरजेडी ने उठाया अपराध का मामला, सीएम नीतीश को देना पड़ा जवाब

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Mar 11, 2025, 12:36:21 PM

Bihar Budget Session 2025

सीएम नीतीश ने विधान परिषद में दिया जवाब - फ़ोटो bihar vidhan parishad tv

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही जारी है। इसी बीच विधान परिषद में विपक्षी सदस्यों ने बिहार में बढ़ते अपराध का मामला उठाया। जिसके बाद सदन में मौजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो खुद उठकर जवाब देने पड़ा।


दरअसल, बिहार विधानमंडल के दोनों ही सदनों में विपक्ष विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। आज विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होते ही आरजेडी ने अपराध का मामला मजबूती के साथ उठाया। इस दौरान सीएम नीतीश सदन में मौजूद थे। आरजेडी एमएलसी नागेंद्र कुमार ने डुमरिया की एक घटना का जिक्र किया।


जिसपर सदन में मौजूद सीएम नीतीश ने खड़े होकर जवाब दिया। सीएम ने कहा कि राज्य में जहां भी कोई घटना होती है, वहां तत्काल कारवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि मैं खुद संज्ञान लेकर उसपर कार्रवाई करता हूं। आप मामले की लिखकर जानकारी दीजिए उस पर तत्काल कारवाई करूंगा।