1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Mar 05, 2025, 11:47:26 AM
कांग्रेस विधायकों का हंगामा - फ़ोटो reporter
Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के चौथे दिन कांग्रेस के विधायकों ने सदन के बाहर जोरदार हंगामा किया। हाथों में पोस्टर लेकर कांग्रेस विधायकों ने अपनी मांग को पुरजोर तरीके से सरकार के समक्ष रखने की कोशिश की है। कांग्रेस विधायक बीपीएससी परीक्षा में हुई कथित धांधली को लेकर सरकार से सवाल पूछते नजर आए।
कांग्रेस विधायक मुन्ना तिवारी ने कहा कि सदन से लेकर सड़क तक हमलोग बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांग को सरकार के समक्ष उठा रहे हैं। बीपीएससी की परीक्षा जो रद्द की गई है वह बहुत बड़ा मामला है, पेपर लीक हुआ है। सरकार बिहार के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
उन्होंने कहा कि बीपीएससी का मुद्दा सदन में हमलोग उठा रहे हैं और यह कांग्रेस का अहम मुद्दा है। उन्होंने सरकार और बीपीएससी पर आरोप लगाया कि परीक्षा का पेपर बेचने का काम किया गया है। अगर ऐसी ही धांधली होती रही तो इसका परिणाम आने वाले समय में सरकार को भुगतना होगा। चुनाव में छात्र और नौजवान इसका जवाब देंगे।