Bihar Budget Session 2025: बजट सत्र में पहली बार दोनों सदनों की कार्यवाही एकसाथ स्थगित, CM के इस्तीफे की मांग को लेकर संग्राम

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 21, 2025, 11:34:33 AM

Bihar Budget Session 2025

- फ़ोटो reporter

Bihar Budget Session 2025: राष्ट्रगान के अपमान को लेकर बिहार विधानमंडल के दोनों ही सदनों में भारी हंगामे के बाद बजट सत्र के दौरान पहली बाद दोनों की सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। सीएम नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया है। विपक्ष के विधायक सदन के बाहर पोर्टिको में धरना पर बैठ गए हैं और मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।


दरअसल, राष्ट्रगान के अपमान को लेकर विपक्षी सदस्य सीएम नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के बीच सीएम नीतीश कुमार उनके ठीक बगल में खड़े दीपक कुमार से बातचीत करते नजर आए थे। विपक्षी दलों का आरोप है कि मुख्यमंत्री ने राष्ट्रगान का अपमान किया है। आज विधानसभा के बाहर और भीतर दोनों ही सदनों में विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाकर मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।


बिहार विधानमंडल के दोनों ही सदनों में बजट सत्र के दौरान पहली बार सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी है। दोनों ही सदनों में विपक्ष सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ लगातार नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहा था। हाउस के अंदर सीएम नीतीश के इस्तीफा की मांग की जा रही थी। विपक्ष के नेता दोनों ही सदनों में हंगामा कर रहे थे जिस वजह से सदन की कार्यवाही को स्थगित करनी पड़ी है। बजट सत्र में ऐसा पहली बार हुआ है कि सदन की कार्रवाई फर्स्ट हाफ में स्थगित करनी पड़ी है।