1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Mar 11, 2025, 11:35:00 AM
- फ़ोटो reporter
Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले एक तरफ जहां आरजेडी के सदस्यों ने हंगामा किया तो वहीं दूसरी तरफ लेफ्ट के विधायक हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाजी करते नजर आए हैं।
विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले वाम दल के विधायकों ने अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से सरकार के समक्ष रखा। उनका मुख्य मांगों में सोन नहर का आधुनिकीकरण, बांध निर्माण को लूट का धंधा बनाना बंद करो, बागमती तटबंध से संबंधित रिव्यू कमेटी की अनुशंसा को सरकार सार्वजनिक करे, सभी बंद पड़े सरकारी नलकूपों को जल्द से जल्द चालू किया जाए समेत अन्य मांगे शामिल हैं।
माले विधायकों का कहना था कि आज जल संसाधन विभाग का बजट है। बिहार बाढ़ और सुखाड़ से हमेशा तबाह रहा है लेकिन 20 सालों मे सरकार बाढ़ और सुखाड़ का कोई निदान नहीं निकाल सकी है। जल संसाधान विभाग के पैसों का भारी पैमाने पर दुरुपयोग किया जा रहा है। भ्रष्टाचार के कारण आज भी समस्या जस की तस बनी हुई है। सिकरहाना तटबंध का जो निर्माण कराया जा रहा है उसमें भारी लूट मची हुई है।