1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 25, 2025, 11:17:30 AM
- फ़ोटो reporter
Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष के विधायकों ने सदन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया है। विपक्ष के विधायक आज हरा टीशर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे हैं और आरक्षण के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की है।
दरअसल, बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान दोनों ही सदनों में विपक्षी दल हर दिन अलग-अलग मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं हालांकि सरकार की तरफ से भी विपक्ष को करारा जवाब दिया जा रहा है। आज सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले आरजेडी और लेफ्ट के विधायक हरा टीशर्ट पहनकर पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे।
विपक्ष बिहार में 65 फीसदी आरक्षण को 9वीं अनुसूची में शामिल करने के लिए लगातार मांग उठा रहा है। आरजेडी विधायकों का कहना था कि बिहार में जब महागठबंधन की सरकार थी तब आरक्षण के दायरा को बढ़ाकर 65 प्रतिशत किया गया था लेकिन उसे नौवीं अनुसूचि में शामिल नहीं किया गया है।
विपक्ष की मांग है कि सरकार 65 फीसदी आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूचि में जल्द से जल्द शामिल करे। इसके साथ ही साथ अन्य मांगों को लेकर भी विपक्ष ने अपनी बात सरकार के समक्ष रखने की कोशिश की है। आज दोनों सदनों में आरक्षण के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी है।