Bihar Budget Session 2025: बिहार विधान परिषद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, क्या बोलीं राबड़ी देवी?

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 25, 2025, 12:19:22 PM

Bihar Budget Session 2025

- फ़ोटो reporter

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी सदस्यों ने विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी के नेतृत्व में सदन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।


दरअसल, 65 फीसद आरक्षण को 9वीं अनुसूचि में शामिल करने की मांग को लेकर दोनों ही सदनों में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया है। विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने कहा कि सरकार ने 65 प्रतिशत आरक्षण को कैबिनेट से पास किया था लेकिन उसे 9वीं अनुसूचि में शामिल नहीं किया जा रहा है।


65 प्रतिशत आरक्षण को 9वीं अनुसूचि में शामिल नहीं किए जाने के कारण गरीबों और वंचित समाज के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। तेजस्वी जब डिप्टी सीएम थे तभी सरकार ने आरक्षण का दायरा बढ़ाकर 65 प्रतिशत किया था। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द 65 प्रतिशत आरक्षण को 9वीं अनुसूचि में शामिल करे।