Bihar Budget Session 2026: विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी पहुंचीं विधान परिषद, थोड़ी देर में राज्यपाल का अभिभाषण

Bihar Budget Session 2026: बिहार बजट सत्र 2026 की शुरुआत आज से हो गई है। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी पहुंच चुकी हैं, जबकि थोड़ी देर में सेंट्रल हॉल में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का अभिभाषण होगा।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Mon, 02 Feb 2026 11:21:21 AM IST

Bihar Budget Session 2026

- फ़ोटो Reporter

Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज से आगाज हो गया। आज पहले दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण होगा। पहले दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अलावे पक्ष और विपक्ष के सभी नेता सदन में पहुंचे हैं। बिहार विधान परिषद में विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी भी पहुंची चुकी हैं। थोड़ी ही देर बाद सेंट्रल हॉल में राज्यपाल का अभिभाषण शुरू होगा।


सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही राजनीतिक माहौल गरमा गया। विपक्ष ने नीट छात्रा रेप-मौत मामले को लेकर विधानसभा परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक कमरूल होदा हाथ में पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते नजर आए। उन्होंने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि यह सिर्फ एक आपराधिक मामला नहीं, बल्कि राज्य की कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा से जुड़ा बड़ा सवाल है।


कांग्रेस विधायक की मांग है कि नीट छात्रा रेप-मौत केस को राज्यपाल के अभिभाषण में शामिल किया जाए, ताकि सरकार इस मुद्दे पर अपनी स्पष्ट स्थिति सदन के सामने रखे। विपक्ष का आरोप है कि राज्य में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा लगातार कमजोर होती जा रही है और सरकार ऐसे संवेदनशील मामलों पर ठोस कार्रवाई करने में विफल रही है।


विपक्षी दलों ने संकेत दिए हैं कि वे इस मुद्दे को लेकर पूरे सत्र के दौरान सरकार को घेरने की रणनीति अपनाएंगे। वहीं, सत्तारूढ़ दल की ओर से कहा गया है कि सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर पूरी तरह गंभीर है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार का दावा है कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।