Bihar Budget Session 2025: विधानसभा में रोचक मामला, स्पीकर के प्रस्ताव से विपक्ष की बोलती हो गई बंद; आप भी जानें..

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Mar 04, 2025, 12:27:59 PM

Bihar Budget Session 2025

- फ़ोटो IPRD Bihar

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक रोचक मामला सामने आया है। स्पीकर ने विपक्ष से ऐसा सवाल कर दिया कि विपक्षी दलों के सदस्यों की बोलती बंद हो गई। 


विधानसभा स्पीकर नंदकिशोर यादव ने सदन में एक प्रस्ताव रखा, जिसको सुनकर विपक्ष निरुत्तर हो गया। स्पीकर ने प्रस्ताव रखा कि विपक्ष के विधायक को अपनी मांग पूरी कराने के लिए बजट के पक्ष में प्रस्ताव देना होगा। इसके बाद विपक्ष के सभी सदस्य हैरान रह गए और चुप्पी साध ली।


दरअसल, गुरुआ के RJD विधायक विनय कुमार सदन में सरकार से सवाल पूछ रहे थे। उच्च शिक्षा के लिए गुरुआ विधानसभा क्षेत्र में सरकारी डिग्री कॉलेज नहीं होने के कारण आने वाली परेशानियों का जिक्र किया। 30 फीसदी स्टूडेंट्स के उच्च शिक्षा से वंचित होने का हवाला दिया।


इस बजट में भी डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की गई है, इसलिए उन्होंने जल्द डिग्री कॉलेज खोलने का अनुरोध किया। मंत्री ने कहा कि विधायकों की इच्छा को ध्यान में रखते हुए ही इस बजट में नए डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की गई है। स्पीकर ने कहा कि ये मांग तभी पूरी होगी जब विपक्ष के विधायक भी बजट के पक्ष में अपना समर्थन दें।