1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Jul 04, 2025, 7:28:12 PM
- फ़ोटो reporter
Bihar Viral Video: बिहार के कैमूर जिले में भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक नर्तकी ‘मिसिर जी तू त बाड़ बड़ा ठंडा’ गाने पर डांस करती हुई स्टेज से उतरती है और सीधे भाजपा नेता ओमप्रकाश पांडे की गोद में बैठ जाती है हालांकि फर्स्ट बिहार वायर वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि उस दौरान भाजपा के ही एक अन्य नेता उन्हें पैसा देते हैं, जिसे वह नर्तकी को दे देते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग भाजपा नेता की आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ इसे गलत तरीके से पेश किया गया घटनाक्रम बता रहे हैं।
इस पर सफाई देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे ने बताया कि यह घटना 1 जुलाई की है, जब वह रामपुर प्रखंड के लिल्ली गांव में रविकांत तिवारी की दादी के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें वहां मुख्य अतिथि के तौर पर सबसे आगे की पंक्ति में बैठाया गया और सम्मानित भी किया गया था।
पांडे ने बताया कि डांस कार्यक्रम में किसी ने इशारे से नर्तकी को नीचे बुलाया और उनकी गोद में बैठने का इशारा किया। उन्होंने दावा किया कि यह सब अचानक हुआ और वह कई बार नर्तकी को हाथ जोड़कर जाने का इशारा कर रहे थे। साथ ही यह भी कहा कि किसी ने जानबूझकर उनका वीडियो बनाकर इसे वायरल किया है ताकि उनकी छवि धूमिल की जा सके।
बिहार के कैमूर में मिसिर जी तू त बड़ा ठंडा" गाने पर बिहार के BJP नेता ओमप्रकाश पांडे ने आर्केस्ट्रा गर्ल को गोद में बैठाकर कराया डांस, वीडियो वायरल।#BJPLeaderControversy #DanceVideoViral #OmPrakashPandey #BiharPolitics #OrchestraDance #ViralVideo#PoliticalMorality… pic.twitter.com/TqMp0O0EYh
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) July 4, 2025