1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 03, 2025, 10:18:48 AM
राज्यपाल ने सीएम से की मुलाकात - फ़ोटो IPRD Bihar
Bihar Politics: बड़ी खबर बिहार की सियासत से निकलकर सामने आ रही है, जहां बिहार का बजट पेश होने से पहले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने सीएम आवास पहुंच गए हैं। राज्यपाल के अचानक सीएम हाउस पहुंचने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।
दरअसल, बिहार की सियासत में कब क्या हो जाए, यह किसी को पता नहीं होता है। ऐसे में जब भी मुख्यमंत्री और राज्यपाल की मुलाकात होती है तो सभी की पैनी नजर होती है। विधानसभा में आज बिहार का बजट पेश होना है लेकिन इससे ठीक पहले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पहुंच गए हैं। राज्यपाल के अचानक सीएम हाउस पहुंचने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई।
जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन की बधाई देने के लिए पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन बीते 1 मार्च को था लेकिन राज्यपाल उनसे मिलने के लिए नहीं पहुंच सके थे। कहा जा रहा है कि सीएम नीतीश को जन्मदिन की बधाई देने के लिए राज्यपाल खुद सीएम हाउस पहुंचे और मुख्यमंत्री को बधाई देकर उनके दीर्घायु होने की कामना की है।