Bihar Politics: 'तेजस्वी यादव जवान होते हुए भी खटारा से कम नहीं, जब नीतीश कुमार CM बने उस समय तेजस्वी कबड्डी खेल रहे थें'- मांझी

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव पर जबरदस्त हमला बोला है। मांझी ने कहा है कि तेजस्वी यादव जवान होते हुए भी खटारा से कम नहीं हैं।

1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Mar 07, 2025, 9:14:43 AM

Bihar Politics

जीतन राम मांझी ने बोला तेजस्वी पर हमला - फ़ोटो google

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर करारा हमला बोला है। मांझी ने कहा है कि 'तेजस्वी यादव जवान होते हुए भी खटारा से कम नहीं हैं, सिर्फ बोलते हैं। वह किसी आंदोलन के उपज नहीं हैं। उनमें तजुर्बे की कमी है। मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार को आज बिहार का चाणक्य कहा जाता है, वो 20 वर्षों से शासन कर रहे हैं।नीतीश कुमार ने लालू यादव को मौका दिया था। अगर मौका नहीं देते तो तेजस्वी यादव भी आज सामने नहीं होते।'

 

तेजस्वी की ओर से खटारा गाड़ी कहने पर मांझी ने कहा कि 'उनकी मानसिकता गड़बड़ है। खटारा तो उनके पिताजी हैं। हालत नहीं देखते हैं क्या? नीतीश कुमार ने तो अभी प्रगति यात्रा में घूमने का काम किया। अभी तंदरुस्त हैं। खटारा तो उनके लोग थे जो नाम लेते थे जो जुमला कहते थे।' केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि 'एनडीए में पांच पांडव एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। 225 सीट लेकर आएंगे। नीतीश कुमार फिर से बिहार के सीएम बनेंगे।'


तेजस्वी के इस बयान पर कि उन्होंने नीतीश कुमार को दो बार सीएम बनाया इस पर मांझी ने कहा कि 'जिस समय नीतीश कुमार सीएम बने उस समय तेजस्वी यादव कबड्डी खेल रहे थे। राजनीति में थे क्या? वे अपने पिता के भरोसे नेता बने हैं। पिता अगर सीएम नहीं होते तो वे शायद आज क्रिकेट खेलते रहते। राजनीति में उनका कोई योगदान नहीं है।'