Bihar Politics: 'गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं नीतीश कुमार'...RJD ने पोस्टर जारी कर CM पर साधा निशाना

Bihar Politics: आरजेडी ने पोस्टर जारी कर नीतीश कुमार पर हमला बोला है। आरजेडी ने कहा है कि बिहार के सीएम गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं।

1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Apr 04, 2025, 8:58:42 AM

Bihar Politics

'गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं नीतीश कुमार'...RJD ने पोस्टर जारी कर CM पर साधा निशाना - फ़ोटो First Bihar

Bihar Politics: बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों के बीच सियासी 'संग्राम' छिड़ा हुआ है। सभी राजनीतिक दल एक-दूसरे के ऊपर आरोप लगाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती हैं। सियासी आरोप-प्रत्यारोप के बीच बिहार की राजनीति में पोस्टर वॉर भी जारी है।


आरजेडी की तरफ से राजधानी पटना की सड़कों पर नीतीश कुमार के खिलाफ पोस्टर लगाया गया है। आरजेडी ऑफिस के बाहर और राबड़ी देवी के आवास के पास पोस्टर लगाकर नीतीश कुमार पर हमला बोला गया है। राजद ने पोस्टर जारी कर नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया है। पोस्टर में नीतीश कुमार को गिरगिट बोलकर उनपर हमला बोला गया है।


आरजेडी की ओर से जारी पोस्टर में लिखा गया है- 'गिरगिट रंग बदलता था ये तो उससे भी ज्यादा, स्पीड से रंग बदलने वाले निकले।  इफ्तार देकर ठगने वाले, ईद में टोपी पहनाकर...टोपी पहनाने वाले, वक़्फ़ पर धोखा दिया भी.. NRC पर भी वही किया...अब जनता चुनाव में सबक सिखाएगी।'