1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 05, 2025, 3:16:50 PM
Congress Mla Ajeet sharma - फ़ोटो Google
Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : RJD MLC कारी शोएब ने कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा, "अजीत शर्मा की क्या औकात है, जो यह तय करेंगे कि बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा?"
इधर, बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "सदन में तेजस्वी यादव ने कांग्रेस का पर्दाफाश किया था, इसी वजह से अब कांग्रेस उनकी मुख्यमंत्री उम्मीदवारी पर सवाल उठा रही है।"
वहीं ,RJD विधायक अख्तरुल इमान ने भी तेजस्वी यादव के समर्थन में बयान देते हुए कहा, "तेजस्वी यादव महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार थे और रहेंगे। इस पर कोई संदेह नहीं होना चाहिए। वह अपने दम पर महागठबंधन को जीत दिलाने की क्षमता रखते हैं।"
दूसरी ओर कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने स्पष्ट किया कि "महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर अभी कोई औपचारिक निर्णय नहीं लिया गया है। यह निर्णय राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और लालू यादव आपसी बातचीत के बाद करेंगे।" उन्होंने आगे कहा कि "आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 70 से कम सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी, बल्कि 70 से अधिक सीटों की मांग करेगी।"