Bihar Politics: 'ना रहेंगे कैमरे..ना आएंगी CM की अटपटी हरकतें'..लालू की बेटी ने नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति पर उठाए सवाल

Bihar Politics: लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सीएम नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके उन्होंने सीएम पर निशाना साधा है।

1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Mar 24, 2025, 7:20:15 AM

 Bihar Politics

लालू की बेटी ने CM नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति पर उठाए सवाल - फ़ोटो google

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार की ओर से मुख्यमंत्री आवास पर रविवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, लेकिन इसमें कई मुस्लिम संगठनों ने जाने से इनकार कर दिया।  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी का इमारत-ए-शरिया सहित कई धार्मिक मुस्लिम संगठनों द्वारा बायकॉट किया गया साथ ही इफ्तार पार्टी में कैमरा और मोबाइल पर पाबंदी लगाई गई थी। जिसे लेकर विपक्ष नीतीश कुमार पर हमलावर है।


इसी कड़ी में लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। रोहिणी ने सीएम नीतीश की मानसिक हालत पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट के जरिये रोहिणी ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है। रोहिणी ने अपने पोस्ट में लिखा है कि, 'मोबाईल फोन्स और मीडिया के कैमरे पर पाबंदी के साथ कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की इफ्तार पार्टी, जिसका अल्पसंख्यक समुदाय के सात संगठनों ने बहिष्कार किया , को संपन्न करा दिया गया'। 


रोहिणी ने आगे लिखा 'पाबंदियों का मकसद साफ़ है "न रहेंगे कैमरे , न पब्लिक डोमेन में आएंगीं मुख्यमंत्री जी की अटपटी हरकतें , न मुख्यमंत्री जी की दिमागी हालत पर उठेंगे सवाल" ...मगर अब पर्दा डालने से क्या फायदा, जब मुख्यमंत्री जी की मानसिक स्थिति पर नहीं रहा कोई संशय बरकरार ..'