1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Mar 19, 2025, 8:47:11 AM
तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना - फ़ोटो social media
Bihar Politics: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। सियासी बयानबाजी के साथ आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। सभी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे को ऊपर आरोप लगा रही हैं। इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है।
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करके नीतीश सरकार को आड़े हाथों लिया है। फोटो के साथ तेजस्वी यादव ने लिखा है- सरकार खटारा..सिस्टम नकारा... मुख्यमंत्री थका हारा...चहुंओर भ्रष्टाचार का अंधियारा...आम आदमी फिर रहा मारा-मारा। अपराध, महंगाई, घूसखोरी समेत कई मुद्दों को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है।
तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को 20 साल वाली खटारा सरकार बताया है। साथ ही लिखा है कि बिहार की जनता को अपराध, महंगाई, पलायन, घूसखोरी, बेरोजगारी से बचाओ। आपको बता दें कि हाल के दिनों में बिहार में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर भी तेजस्वी यादव लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर हैं।