Bihar Politics: क्या नीतीश कुमार की सीधी चाल पड़ी उल्टी? वक्फ बिल के समर्थन से नाराज एक और मुस्लिम नेता ने छोड़ी पार्टी, कहा- JDU में असंतोष के कारण जल्द मचेगी भगदड़

Bihar Politics: वक्फ संशोधन बिल का समर्थन करने के कारण नीतीश कुमार को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। एक के बाद एक करके जेडीयू के कई मुस्लिम नेता पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं।

1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Apr 04, 2025, 9:39:43 AM

Bihar Politics

वक्फ बिल के समर्थन से नाराज एक और मुस्लिम नेता ने छोड़ी पार्टी, कहा- JDU में असंतोष के कारण जल्द मचे - फ़ोटो google

Bihar Politics: वक्फ संशोधन बिल संसद के दोनों सदनों से पास हो गया।  पीएम मोदी ने इसे सामाजिक-आर्थिक न्याय और पारदर्शिता की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। वहीं वक्फ संशोधन बिल पर नीतीश कुमार की पार्टी के समर्थन के बाद मुस्लिम नेताओं में नाराजगी खुलकर सामने आई है। इस बिल पर नीतीश कुमार के स्टैण्ड को लेकर जनता दल यूनाईटेड (JDU) में नाराजगी है। पार्टी में मुस्लिम नेताओं के इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है। डॉ कासिम अंसारी और मोहम्मद शाहनवाज मलिक के बाद एक और मुस्लिम नेता ने जेडीयू से इस्तीफा दे दिया है।


जदयू के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव मोहम्मद तबरेज सिद्दीकी अलीग ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सीएम नीतीश को पत्र लिखकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि-वक़्फ़ संसोधन बिल के प्रति आपकी पार्टी के समर्थन ने मेरे विश्वास को गहरा आघात पहुंचाया है। 


मोहम्मद तबरेज सिद्दीकी अलीग ने पत्र में आगे लिखा है कि-'मुझे कभी अनुमान नहीं था कि जेडीयू वक्फ संशोधन बिल का समर्थन करेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में इसका प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। और जल्द ही जेडीयू में व्यापक असंतोष के कारण भगदड़ भी मचने वाली है।'