1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 20, 2025, 4:12:21 PM
भाजपा नेता का बयान - फ़ोटो GOOGLE
DESK: यदि शिवाजी महाराज नहीं होते तो मेरा नाम कलीमुद्दीन होता। यह कहना है कि मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का.. उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज के कारण ही मालवा और उसके आसपास के क्षेत्रों में मुगलों का प्रवेश नहीं हो सका था। उस वक्त यदि शिवाजी महाराज नहीं होते, तो आज उनका नाम कैलाश की जगह 'कलीमुद्दीन' होता..
मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने छत्रपति शिवाजी महाराज के योगदान पर बयान देकर चर्चा में बने हुए हैं। उनका कहना है कि अगर शिवाजी महाराज नहीं होते तो आज उनका नाम कैलाश की जगह 'कलीमुद्दीन' होता। शिवाजी महाराज के इस योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका साहस और संघर्ष ही था कि जिसके कारण भारत के कई हिस्सों में मुगलों की दखलंदाजी रुक पाई।