1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Mar 05, 2026, 4:07:39 PM
- फ़ोटो Google
Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले का सहयोग दल लोजपा (रामविलास) ने स्वागत किया है। पार्टी के चीफ चिराग पासवान के अपनी और अपनी पार्टी की तरफ से नीतीश कुमार को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
चिराग पासवान ने एक्स पर लिखा, “माननीय मुख्यमंत्री जी ने अपने लंबे राजनीतिक अनुभव और लगभग दो दशकों तक बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में रहते हुए राज्य में अनेक विकास परियोजनाओं को धरातल पर उतारा। उनके नेतृत्व में बिहार ने विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में नई पहचान बनाई।
चाहे महिलाओं के सशक्तिकरण की बात हो, अति पिछड़ों के सम्मान की बात हो या युवाओं के विकास की — माननीय मुख्यमंत्री जी ने हर क्षेत्र में विकास को एक नई दिशा और आयाम दिया।
अब श्री नीतीश कुमार जी ने राज्यसभा में बिहार का प्रतिनिधित्व करने का फैसला लिया है, जो एक साहसिक और दूरदर्शी निर्णय है। उनके अनुभव, नेतृत्व और दूरदृष्टि का लाभ अब देश के उच्च सदन को भी। मैं उन्हें अपने और अपनी पार्टी की ओर से उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं”।