1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Feb 27, 2025, 12:11:00 PM
AAP विधायकों की एंट्री पर रोक से भड़कीं आतिशी - फ़ोटो google
Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा सत्र का आज तीसरा दिन है। विपक्षी दल आम आदमी पार्टी के विधायकों को दिल्ली विधानसभा परिसर में एंट्री करने से रोक दिया गया। जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष आतिशी भड़क गई हैं। सत्र के दूसरे दिन ही आप के 21 विधायकों को पूरे सेशन के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। अब उनके परिसर में भी आने पर रोक लगा दी गई है। जिसे लेकर नेता प्रतिपक्ष आतिशी बीजेपी सरकार पर हमलावर हैं।
आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "भाजपा वालों ने सरकार में आते ही तानाशाही की हदें पर कर दी। ‘जय भीम’ के नारे लगाने के लिए तीन दिन के लिए आम आदमी पार्टी के विधायकों को सदन से निलंबित किया और आज आप विधायकों को विधानसभा परिसर में घुसने भी नहीं दिया जा रहा। ऐसा दिल्ली विधानसभा के इतिहास में कभी नहीं हुआ कि चुने हुए विधायकों को विधानसभा परिसर के अंदर नहीं घुसने दिया जा रहा।"
बताया जा रहा है कि सदन परिसर में जाने की परमिशन नहीं मिलने पर आम आदमी पार्टी के निलंबित विधायक स्पीकर विजेंद्र गुप्ता से मुलाकात कर सकते हैं। आपको बता दें कि सत्र के दूसरे दिन जब उपराज्यपाल वीके सक्सेना का अभिभाषण जारी था, तब आम आदमी पार्टी के विधायक सदन में हंगामा कर रहे थे। इस वजह से स्पीकर ने वहां मौजूद सभी 21 विधायकों को तीन दिन के लिए निलंबित कर दिया था।