1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Mar 31, 2025, 7:23:17 AM
CM नीतीश कुमार ने देशवासियों को दी ईद की मुबारकबाद - फ़ोटो google
CM Nitish Kumar: बिहार के सीएम सीएम नीतीश कुमार ने देशवासियों को ईद की बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि 'पवित्र रमजान के महीने में रोजेदारों के जरिए की गई इबादतों से उनके घर-परिवार के साथ-साथ प्रदेश और देश में शांति एवं समृद्धि आएगी। मेरी कामना है कि समाज में अमन-चैन, भाईचारा पूरे तौर पर कायम रहे।'
सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि 'ईद का दिन ईनाम का दिन है..खुदा इस मुबारक दिन पर अपने नेक बंदों को ईनाम से नवाजते हैं। खुदा हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें और हम सभों का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भरा रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत एक महान देश है। यहां विभिन्न धर्मों, सम्प्रदायों एवं मतावलंबियों के बीच पारस्परिक सौहार्द्र, प्रेम और सहिष्णुता बेमिसाल है। यहां सभी लोग एक दूसरे के पर्व त्याहारों में शामिल होकर खुशियां बांटते हैं और एक दूसरे के धर्मों का सम्मान करते हैं। इसी से प्रदेश एवं देश को मजबूती मिलती है।'
आपको बता दें कि पटना समेत पूरे बिहार में ईद की धूम है। मुस्लिम समुदाय के लोग ईद उल फितर की नमाज सोमवार की सुबह गांधी मैदान के अलावा कई ईदगाहों और मस्जिदों में भी अदा करेंगे। जिसे लेकर पटना जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैदी से की गई है ताकि कहीं कोई गड़बड़ी पैदा ना की जा सके।