1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 29, 2025, 12:09:13 PM
तेजप्रताप-एश्वर्या राय तलाक मामला - फ़ोटो google
Tej Pratap Yadav Vs Aishwarya: पटना सिविल कोर्ट में आज तेजप्रताप यादव और एश्वर्या राय के तलाक मामले पर होने वाली सुनवाई टल गई। यह सुनवाई तब होनी थी जब तेजप्रताप की दूसरी लड़की के साथ कथित शादी की बाते सामने आई हैं। कोर्ट ने एश्वर्या राय की अपील पर सुनवाई की अगली तिथि 21 जून निर्धारित कर दी।
कोर्ट पहुंचे एश्वर्या राय के वकील राजकुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आज कोई सुनवाई नहीं हुई है, कोर्ट ने सुनवाई को लिए अगली तिथि निर्धारित की है। उन्होंने बताया कि कोर्ट में न तो तेजप्रताप यादव पहुंचे और ना ही एश्वर्या राय ही पहुंची थी। सिर्फ दोनों पक्ष के वकील कोर्ट आए थे।
वहीं तेजप्रताप के वकील ने बताया कि कोर्ट में आज एश्वर्या राय द्वारा दाखिल घरेलू हिंसा के मामले पर सुनवाई होनी ती लेकिन उनकी तरफ से चार सप्ताह का समय कोर्ट से समय मांगा गया। जिसपर कोर्ट ने तीन सप्ताह बाद अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित कर दी। कोर्ट 21 जून को मामले पर सुनवाई करेगा।
बता दें कि तेजप्रताप यादव और एश्वर्या राय के बीच तलाक का मामला लंबे समय से कोर्ट में चल रहा है। अभी इसपर फैसला आने के पहले ही तेजप्रताप यादव ने अपने रिलेशनशीप का खुलासा खुद फेसबुक पोस्ट के जरिए कर दिया था। इसके बाद उनकी कथित शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। जिसके बाद उनकी पत्नी एश्वर्या ने इस मामले को कोर्ट के समक्ष रखने की बात कही थी।