1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jul 05, 2025, 2:34:03 PM
- फ़ोटो reporter
Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक लालू प्रसाद यादव को एक बार फिर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। वे लगातार 13वीं बार इस पद पर निर्विरोध चुने गए हैं और अब 2028 तक अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पहले दिन की बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव में सभी फैसले लेने के लिए लालू और तेजस्वीय यादव के अधिकृत किया गया था।
इसकी औपचारिक घोषणा शनिवार को पटना के बाबू सभागार में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचंद्र पूर्वे ने की। राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद लालू यादव ने राबड़ी देवी के साथ मंच से कार्यकर्ताओं और नेताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
लालू यादव ने 23 जून को पटना स्थित पार्टी कार्यालय में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। उनके खिलाफ किसी भी अन्य नेता ने नामांकन नहीं किया, जिसके चलते डॉ. पूर्वे ने उन्हें निर्विरोध चुने जाने की घोषणा की। इस अवसर पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव, पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और प्रदेशभर से आए कार्यकर्ता मौजूद रहे।