1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Dec 05, 2025, 4:55:06 PM
- फ़ोटो Google
Bihar Politics: मोतिहारी से बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार का महिलाओं को लेकर विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में कहा था कि, "बहुत सारी लेडीज हैं, जो संतुष्टि के लिए कुत्ते के साथ सोती हैं। मोबाइल पर भी देख लीजिएगा, आपको ये सब मिल जाएगा।
इस बयान के बाद एक फाउंडेशन ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए सार्वजनिक माफी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फाउंडेशन ने लिखा कि विधायक के बयान से महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है और इसके लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।
बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा ने कहा कि आयोग में विवादित बयान को लेकर आवेदन आया है। उन्होंने बताया कि बयान में कितनी सत्यता है, यह जांच का विषय है। मैंने अभी तक विधायक का बयान नहीं देखा है। अगर किसी महिला के प्रति वीडियो में आपत्तिजनक बात सामने आती है तो मैं संज्ञान लूंगी। इस संबंध में मैं विधायक से भी बात करूंगी।
इस विवाद के जवाब में बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि हमने पश्चिमी सभ्यता के संदर्भ में पश्चिमी कल्चर के बढ़ते प्रभाव की बात की थी। मेरा किसी महिला का अपमान करने का कोई उद्देश्य नहीं था।