1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Mar 30, 2026, 11:51:18 AM
- फ़ोटो Reporter
Nitin Nabin: राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने के बाद पटना के बांकीपुर सीट से बीजेपी विधायक नितिन नबीन में आज अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को सौंप दिया। नितिन नबीन के इस्तीफे को स्पीकर प्रेम कुमार ने मंजूर कर लिया है और अब आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नितिन नबीन आगामी 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे।
बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के माध्यम से बिहार विधानसभा के सदस्य नितिन नबीन का इस्तीफा प्राप्त हुआ है। उनके इस्तीफा को मंजूर करते हुए उसे आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है।
उन्होंने कहा कि आज का दिन बिहार के लिए ऐतिहासिक है। एक तरफ जहां बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दिया है तो दूसरी तरफ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा सौंपा है, जिसे हमने स्वीकार कर लिया है।
प्रेम कुमार ने कहा कि बिहार की राजनीति में इन दोनों ही नेताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और आगे भी बिहार के लिए ये काम करते रहेंगे। दोनों ही नेताओं के साथ बहुत लंबे समय तक मुझे काम करने का मौका मिला है। आज का दिन काफी अहम है। जो संवैधानिक प्रक्रिया है उसके अनुसार नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर किया है। लंबे समय तक हमलोगों ने साथ काम किया है।