1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated Mar 30, 2026, 1:56:27 PM
AI से सांकेतिक तस्वीर - फ़ोटो Google
Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है. 9 अधिकारियों को अपर सचिव से विशेष सचिव स्तर में प्रोन्नति दी गई है. वहीं 11 अफसरों को संयुक्त सचिव से अपर सचिव में प्रोन्नत किया गया है.
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना
सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, 13 अधिकारियों को अपर सचिव से संयुक्त स्तर में प्रोन्नत किया गया है. 2 को उप सचिव से अपर समाहर्ता और 4 अधिकारियों को मूल कोटि से उप सचिव स्तर में प्रमोशन दिया गया है.
इन अधिकारियों को बनाया गया विशेष सचिव
जिन अधिकारियों को अपर सचिव से विशेष सचिव में प्रोन्नति दी गई है, उनमें मृणायक दास, मनोरंजन कुमार, विकास कुमार, डॉक्टर गगन, जनार्दन कुमार, कुमार देवेंद्र प्रोज्वल, अंजनी कुमार, शाहिद परवेज और अनीता सिंह शामिल हैं.
