Hindi News / crime / बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी,...

बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली

Bihar News: भोजपुर के आरा में बारात के दौरान हर्ष फायरिंग हुई है. दुल्हन के दरवाजे पर चली गोली से दो बाराती जख्मी हो गए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

1st Bihar Published by: RAKESH KUMAR Updated Mar 30, 2026, 3:17:23 PM

Bihar Crime News

- फ़ोटो Reporter

Bihar News: भोजपुर के आरा में गड़हनी थाना क्षेत्र के रत्नाढ़ गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दरवाजे पर बारात लगाने के दौरान हथियारबंद बदमाशों ने हर्ष फायरिंग कर दी। इस दौरान चली गोली से दो बाराती जख्मी हो गए। 


घटना के बाद दोनों घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए आरा शहर के महावीर टोला स्थित मेडिकॉन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, घायलों में रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के पोखराहा गांव निवासी मो. सगीर आलम का 11 वर्षीय पुत्र मो. मजहर अंसारी एवं उसी थाना क्षेत्र के अमिआंव निवासी इसराइल अंसारी का 34 वर्षीय पुत्र मो. जहांगीर शामिल हैं। 


मो. जहांगीर को बाएं पैर की जांघ में जबकि मो. मजहर अंसारी को बाएं हाथ में गोली लगी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गोली की आवाज सुनते ही बारात में भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं।