1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 29, 2025, 2:07:06 PM
पीएम मोदी का बिहार दौरा - फ़ोटो google
PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर आज बिहार पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रधानमंत्री बिहार को 50 हजार करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज का शेड्यूल कुछ इस प्रकार है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज के मिनट टू मिनट कार्यक्रम के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4:30 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद 4:40 पर प्रधानमंत्री पटना के नए टर्मिनल भवन पहुंचेंगे। 4:45 से 5:00 तक प्रधानमंत्री पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन और बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे।
इसके बाद ठीक शाम 5:00 बजे प्रधानमंत्री का रोड शो शुरू हो जाएगा। आधे घंटे का रोड शो के बाद प्रधानमंत्री 5:30 में बिहार बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे। 5:30 से 6:15 तक प्रधानमंत्री बीजेपी कार्यालय में ही रुकेंगे। इसके बाद 6:15 बजे में प्रधानमंत्री बीजेपी कार्यालय से राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगे। राजभवन जाने से पहले पीएम मोदी डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के सरकारी आवास पहुंचेंगे. वहां जाकर पुत्र और होने वाली पुत्रवधु को आशीर्वाद देंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रात्रि विश्राम राजभवन में ही होना है। इसके बाद अगले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोहतास के बिक्रमगंज में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार पहुंच रहे हैं। उनके कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए बीजेपी ने बड़ी तैयारी कर रखी है।