1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Feb 18, 2025, 11:40:51 AM
लालू यादव पर भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति - फ़ोटो google
Sadhvi Niranjan Jyoti Targets Lalu Yadav: बिहार में राजनीतिक सरगर्मी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी कड़ी में साध्वी निरंजन ज्योति ने लालू प्रसाद पर हमला बोला है। लालू प्रसाद यादव के कुंभ वाले बयान पर साध्वी निरंजन ज्योति भड़क गई हैं। उन्होंने लालू यादव को जमकर खरी-खोटी सुनाई है।
दरअसल, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद लालू यादव ने रेलवे को दोषी ठहराया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि कुंभ का कोई मतलब नहीं है..कुंभ फालतू है। लालू यादव के इसी बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति भड़क गई हैं। उन्होंने लालू यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 'लालू सनातन पर चोट पहुंचाने वाले हैं..ये वही हैं, जिन्होंने अयोध्या राम जन्मभूमि पर शौचालय बनाए जाने का बयान दिया था, इनको जवाब जनता देगी।'
लालू प्रसाद यादव के बयान पर पलटवार करने के साथ साध्वी निरंजन ज्योति ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर भी जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मांग की कि अब वक्त आ गया है कि वक्फ बोर्ड की ही तरह सनातन बोर्ड की स्थापना की जाए।