1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Sat, 07 Feb 2026 03:02:42 PM IST
- फ़ोटो Reporter
Bihar Politics: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। कोर्ट के आदेश पर एक पुराने मामले में शुक्रवार की देर रात पुलिस ने पटना से उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। पप्पू यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर प्रियंका गांधी तक ने सवाल उठाए हैं। अब सत्ताधारी जेडीयू के विधायक श्याम रजक ने पप्पू यादव को लफुआ बता दिया है।
दरअसल, पटना में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान पूर्व मंत्री और जदयू के विधायक श्याम रजक ने पप्पू यादव के मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि "दिनभर उन्हें लफुआ गिरी करने से फुर्सत नहीं है, उन्हें इतना सीरियस क्यों लिया जा रहा है। क्या आप लोग उन्हें इतना सीरियस ले रहे हैं?"
राहुल गांधी द्वारा पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर लगाए गए आरोपों पर श्याम रजक ने कहा कि यह बिल्कुल असंभव है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून का राज है। मामला सीबीआई को सौंपा गया है और सीबीआई जो भी जांच करेगी, वही सामने आएगा। उन्होंने पप्पू यादव के पूर्व और वर्तमान रिकॉर्ड पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि में उनका रिकॉर्ड काफी कलंकित रहा है।