1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Mar 14, 2025, 7:51:34 AM
लालू के लाल तेज प्रताप पर चढ़ा होली का खुमार - फ़ोटो social media
Holi 2025: पूरे देश में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ खास पर भी होली का खुमार चढ़ा है। होली का पर्व हो और लालू फैमली की बात ना हो, हो ही नहीं सकता। कभी पूर्व सीएम लालू यादव होली के रंगों में निराले अंदाज में नजर आते थे। अब उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी होली को नए अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं।
होली के मौके पर तेज प्रताप यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो रंग बरसाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में तेज प्रताप येलो कलर की टी शर्ट और स्काई ब्लू जींस में नजर आ रहे हैं। साथ ही बैंक ग्राउंड में म्यूजिक बज रहा है, 'आज नंदलाल में गुलाल बरसत है'।
तेज प्रताप ने इस वीडियो के साथ जो मैसेज लिखा है, उसमें लोगों को होली की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, "यह होली आपके जीवन में शांति, खुशी और आनंद के सभी रंग लेकर आए!" उनके इस पोस्ट पर उनके चाहने वालों और फॉलोअर्स ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा है, 'गर्दा कर दिया', तो दूसरे ने लिखा, 'पूरा धुआं धुआं'. एक अन्य यूजर ने बधाई देते हुए लिखा 'Happy Holi bhaiya'.