1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 18, 2025, 8:24:41 AM
बिहार की राजीनीति में हलचल - फ़ोटो GOOGLE
Bihar Politics: जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नज़दीक आ रहा है, राज्य में राजनीतिक गतिविधियाँ तेज होती जा रही हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यो पर तंज कसा है। इसके साथ ही पोस्ट के माध्यम से एक भावनात्मक और दूरदर्शी संदेश जारी किया है।
दरअसल, तेजस्वी यादव ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा "बिहार को गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई और पलायन जैसी समस्याओं से मुक्त करना हमारा लक्ष्य है। हम चाहते हैं कि बिहार आधुनिक, विश्वस्तरीय और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था से युक्त एक समृद्ध राज्य बने। इसके लिए हमें आपके सहयोग की आवश्यकता है।" इसके अलावा उन्होंने ने फोटो भी शेयर किया है, जिसमें एक तरफ लिखा है 'कुर्सी पाने की चाहत' और दूसरी तरफ लिखा है 'बिहार बनाने की नियत।
उन्होंने आगे कहा कि उनकी पार्टी ऐसी राजनीति का समर्थन करती है जो सामाजिक और आर्थिक न्याय पर आधारित हो और जो हर नागरिक के लिए प्रगतिशील और विकासशील विकल्प प्रस्तुत करे। तेजस्वी यादव ने यह भी ज़ोर दिया कि यदि लोग सच में बिहार में बदलाव चाहते हैं, तो उन्हें रोजगार के अवसर बढ़ाने, उद्योग-धंधे लगाने और पलायन रोकने जैसे प्रयासों में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि "हमारा लक्ष्य है कि हर परिवार तक बेहतर जीवन स्तर पहुंचे और कोई भी युवा नौकरी की तलाश में अपने राज्य से बाहर न जाए।"