1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 13, 2025, 4:17:31 PM
- फ़ोटो Google
Sita Mandir in Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है, जिससे राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीता मंदिर का मुद्दा उठाया है, जिस पर विपक्षी दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
सीता मंदिर को लेकर भाजपा की रणनीति
बिहार में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, और इससे पहले भाजपा ने अपनी चुनावी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी के तहत भाजपा मिथिला के सीतामढ़ी में सीता मंदिर के जीर्णोद्धार (renovation) को चुनावी मुद्दा बनाना चाहती है।हालांकि, भाजपा के इस एजेंडे को लेकर विपक्षी दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मुख्य विपक्षी दल राजद (RJD) ने कहा है कि भाजपा को मंदिर के जीर्णोद्धार का श्रेय नहीं लेना चाहिए। वहीं, जदयू (JDU) ने केंद्र सरकार से इस परियोजना के लिए अधिक धनराशि की मांग की है।
पिछले रविवार को अहमदाबाद में आयोजित सास्वत मिथिला योजना 2025 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा "हम सबने मिलकर राम मंदिर का निर्माण किया। अब बिहार की धरती सीतामढ़ी में भव्य सीता मंदिर का निर्माण करना है। हम भगवान राम और माता सीता के आदर्शों का पालन करने वाले हैं। मैं आप सबसे निवेदन करता हूं कि हमारा साथ दें, ताकि हम इस कार्य को पूरा कर सकें।"