1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Aug 30, 2025, 9:03:47 PM
नया मोबाइल नंबर जारी - फ़ोटो सोशल मीडिया
BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस पदाधिकारियों और थानों का मोबाइल नंबर बदल दिया गया है। पहले से उपयोग में लाए जा रहे बीएसएनएल के नंबर को हटा कर अब एयरटेल के नंबर सभी को जारी किया गया है। पुलिस कार्यालय ने आम लोगों से यह अपील की है कि वो अब आवश्यकता पड़ने पर एयरटेल के नए मोबाइल नंबरों का उपयोग करें।
गृह विभाग (आसंधि शाखा) बिहार पटना के आदेश के आलोक में बेगूसराय जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों और थानों के कार्यरत BSNL मोबाइल नंबर बदल दिए गए हैं। अब जिले के पुलिस पदाधिकारियों और सभी थाना/प्रतिष्ठानों के लिए नए Airtel नंबर जारी किए गए हैं।
30 अगस्त को पुलिस कार्यालय, बेगूसराय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि 11 जुलाई 2025 को जारी आदेश के तहत यह बदलाव किया गया है। जिले के पुलिस अधीक्षक से लेकर सभी अनुमंडल, अंचल के पुलिस पदाधिकारी और थानों के प्रभारी अब नए नंबरों पर उपलब्ध रहेंगे।
इस सूची में कुल 36 पुलिस पदाधिकारियों और थाना/प्रतिष्ठानों के नए मोबाइल नंबर शामिल हैं। इसमें पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नगर थाना, मुफस्सिल थाना, तेघड़ा थाना समेत जिले के सभी थानों के नए संपर्क नंबर शामिल हैं। पुलिस कार्यालय ने आम जनता से अपील की है कि वे अब आवश्यकतानुसार इन नए मोबाइल नंबरों का उपयोग करें।

बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...