1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 02, 2025, 2:45:18 PM
प्रतीकात्मक - फ़ोटो Google
Road Accident: बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बी.ए. सेमेस्टर-2 की परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत हो गई है। तेज रफ्तार एक बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार छात्र को कुचल दिया। यह हादसा हरदिया चौक के पास हुआ है।
नयागांव थाना क्षेत्र के माथार दियारा निवासी राजेंद्र सिंह के 20 वर्षीय पुत्र कौशल कुमार अपनी बाइक से बी.ए. सेमेस्टर-2 की परीक्षा देने मंझौल जा रहे थे। रास्ते में विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कौशल की मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया है।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कौशल के भाई राजेश कुमार ने बताया कि वह पढ़ाई में होनहार था और परिवार को उससे बड़ी उम्मीदें थीं। लेकन ट्रक चालक की लापरवाही ने एक हंसते खेलते परिवार की खुशियां छीन ली है।
स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है और पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्टर: हरेराम दास
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...