1st Bihar Published by: Ajit Kumar Updated Sep 11, 2025, 12:03:34 PM
बिहार न्यूज - फ़ोटो GOOGLE
Bihar News: खबर बिहार के भागलपुर से है, जहां गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने ट्रैक्टर का पार्ट्स चोरी के आरोप में दो चोरों को पकड़ लिया। मामला भागलपुर जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतोरिया गांव की है। बताया जा रहा है कि चोरी में संलिप्तता स्वाकार करने के बाद ग्रामिणों ने दो चोर को पकड़ा और रस्सी से बंधक बनाकर इसकी सूचना मधुसूदनपुर पुलिस को दी।
हैरानी की बात यह है कि पुलिस के आने से पहले ही दोनों चोर ग्रामिणों के चंगुल से फरार हो गए। चोरो की पीछा करने पर एक नाबालिग चोर को ग्रामिणों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, आरोपी चोर की पहचान भतोरिया गांव निवासी लखन यादव के 25 वर्षीय पुत्र रूपेश यादव और नीरो यादव के 15 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस के पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि दोनों चोर मिलकर गुलशन यादव के ट्रेक्टर का पॉट्स चोरी करके किसी दूसरे स्थान पर बेच दिया है और दोनों चोर अपनी संलिप्तता को स्वीकार भी किया है। मधुसुदनपुर थाना प्रभारी ने मामले के संबंध में बताया कि एक नाबालिक चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है लिखित आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल फरार हुए आरोपी की भी तलाश की जा रही है।