Hindi News / bihar / darbhanga-news / Bihar News: दरभंगा में यूट्यूबर ने मंत्री जीवेश कुमार पर लगाया पिटाई का...

Bihar News: दरभंगा में यूट्यूबर ने मंत्री जीवेश कुमार पर लगाया पिटाई का आरोप, जमकर हुआ बवाल

Bihar News: जाले के रामपट्टी गांव में यूट्यूबर दलीप कुमार सहनी ने मंत्री जीवेश कुमार पर पिटाई का आरोप लगाया। मंत्री ने आरोप खारिज किए, SDPO ने स्थिति नियंत्रित की..

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 15, 2025, 7:44:59 AM

Bihar News

घटनास्थल की तस्वीर - फ़ोटो रिपोर्टर

Bihar News: दरभंगा के जाले विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय यूट्यूबर दलीप कुमार सहनी ने विधायक और मंत्री जीवेश कुमार पर पिटाई का आरोप लगाया है। हालांकि, मंत्री ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।


घटना जाले के रामपट्टी गांव की है, जहां मंत्री जीवेश कुमार एक परिवार में हुई मौत पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। इस दौरान स्थानीय यूट्यूबर दलीप कुमार सहनी उर्फ दिवाकर ने गांव की समस्याओं को लेकर सवाल पूछा। यूट्यूबर का आरोप है कि सवाल पूछने पर मंत्री भड़क गए और उनके सहयोगियों ने मिलकर उसकी पिटाई की, जिससे वह जख्मी हो गया और उसके कपड़े फट गए।


घटना की सूचना मिलते ही SDPO शुभेंद्र कुमार सुमन मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। वहीं, मंत्री जीवेश कुमार ने पिटाई के आरोपों को पूरी तरह झूठा बताया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है और SDPO से रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस पर कुछ कह पाएंगे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना ने क्षेत्र में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है।


रिपोर्टर: मनोज कुमार