Hindi News / bihar / gaya-news / Bihar News: त्रिपुरा के राज्यपाल नल्लू इंद्र सेन रेड्डी गयाजी पहुंचे, शक्तिपीठ मंगला...

Bihar News: त्रिपुरा के राज्यपाल नल्लू इंद्र सेन रेड्डी गयाजी पहुंचे, शक्तिपीठ मंगला गौरी में किया पूजा-अर्चना

Bihar News: त्रिपुरा के राज्यपाल नल्लू इंद्र सेन रेड्डी ने गया दौरे के दौरान मंगला गौरी मंदिर में पत्नी संग विधिवत पूजा-अर्चना की और मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Feb 16, 2026, 1:36:46 PM

Bihar News

नल्लू इंद्र सेन रेड्डी गयाजी पहुंचे - फ़ोटो Reporter

Bihar News: त्रिपुरा के राज्यपाल नल्लू इंद्र सेन रेड्डी अपने गयाजी दौरे के दौरान विश्वविख्यात शक्तिपीठ मंगला गौरी मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने अपनी पत्नी के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।


मंदिर पहुंचने पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पूजा के बाद उन्होंने मंदिर परिसर का अवलोकन किया और वहां मौजूद पुजारियों एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।


मंदिर के पुजारी शशि कुमार गिरि ने बताया कि राज्यपाल दंपति ने श्रद्धा भाव से पूजा की और मंदिर की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। पूजा-अर्चना के उपरांत वे प्रसन्न मन से प्रस्थान कर गए।

रिपोर्ट: नितम राज, गया