Hindi News / bihar / jamui-news / BIHAR NEWS : बीएमपी जवान की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान हुई...

BIHAR NEWS : बीएमपी जवान की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान हुई मौत; मातम का माहौल

BIHAR NEWS : जमुई टाउन थाना क्षेत्र के शास्त्री कॉलोनी में नए घर बनाकर रह रही बीएमपी की एक महिला जवान की तबियत बिगड़ से मौत हो गई। इसके बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 11, 2025, 2:00:08 PM

BIHAR NEWS

BIHAR NEWS - फ़ोटो REPOTER

BIHAR NEWS : बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां एक महिला जवान कि तबियत बिगड़ने से मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल,मामले की जानकारी वरीय अधिकारी को दे दी गई है। इसके बाद इस घटना की जानकारी महिला जवान के परिजनों को भी दे दी गई है। 


जानकारी के अनुसार, जमुई टाउन थाना क्षेत्र के शास्त्री कॉलोनी में नए घर बनाकर रह रही बीएमपी की एक महिला जवान की तबियत बिगड़ से मौत हो गई। इसके बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। यह महिला जवान कुछ दिन पहले ही इस इलाके में अपना मकान बनवाया था और यहीं से अपनी नौकरी करती थी। अब तबियत बिगड़ने से मौत की दर्दनाक खबर समाने आई है। 


बताया जा रहा है कि,तबियत बिगड़ने के बाद महिला जवान को आसपास के लोगों ने अस्पताल भी पहुंचाया। लेकिन,वहां जांच करने के बाद डॉक्टरों की टीम ने महिला जवान को मृत घोषित कर दिया। मृतक बीएमपी महिला जवान की पहचान टाऊन थाना क्षेत्र के शास्त्री कॉलोनी निवासी संगीता कुमारी के रूप में हुई है।


इधर, संगीता कुमारी  दरभंगा में पोस्टेड थी। यह इससे पहले जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के इलाके में नया बनाकर रहना शुरू किया था। इसके बाद दो माह पहले बाथरूम जाने के दौरान गिर गई जिससे सर में चोट लग गई। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसका इलाज कराया गया। उसके कल देर रात अचानक तबियत बिगड़ गई जिससे अस्पताल लाने के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।