1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 24, 2026, 7:02:41 PM
इलाके में मचा हड़कंप - फ़ोटो रिपोर्टर
ROHTAS: खबर रोहतास के सासाराम से है। जहां मुफ्फसिल थाना के मुरादाबाद में जमीन के खरीद-बिक्री के विवाद में मारपीट कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है। वही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक की पहचान मुरादाबाद निवासी हसन रजा खान के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जमीन की खरीद बिक्री को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। जब हसन रजा खान बाइक से जा रहे थे तभी कुछ लोग उसे घेर कर उसके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान धारदार हथियार से भी हमला किया गया। बाद में घायल अवस्था में उसे सड़क किनारे फेंक दिया गया।
मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं घटना के बाद पुलिस ने मुरादाबाद में एक गैरेज में छापेमारी कर दो कट्टा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। वही मृतक की बाइक भी बरामद कर ली गई है। फिलहाल पुलिस ने एक नाबालिक सहित दो व्यक्तियों के अलावे 3 महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। घटना के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।