Hindi News / bihar / jamui-news / जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी...

जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा

जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र में एक युवती ने प्रेमी के साथ भागकर मंदिर में विवाह किया। युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर परिवार से खतरे की आशंका जताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की।

1st Bihar Published by: Dhiraj Kumar Singh Updated Feb 08, 2026, 10:12:49 PM

बिहार न्यूज

घर से भागकर की शादी - फ़ोटो रिपोर्टर

JAMUI: जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के धमना गांव की एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ भागकर मंदिर में शादी रचा ली। विवाह के बाद दुल्हन सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पूरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगने लगी। दुल्हन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। 


युवती ने बताया कि वह धमना गांव की रहने वाली है और अमित कुमार से प्रेम करती थी। उसने अपनी इच्छा से अमित कुमार से मंदिर में विवाह किया है। युवती का आरोप है कि उसके परिवार के लोग बेवजह उसे परेशान कर रहे हैं और उसे व उसके पति को जान का खतरा है। युवती ने कहा कि यदि उसके या उसके पति के साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसकी जिम्मेदारी उसके परिवार वालों की होगी। 


यह वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद झाझा थाना की पुलिस जांच में जुट गई है।झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल उन्हें इस मामले की विस्तृत जानकारी नहीं है। यदि इस संबंध में कोई लिखित शिकायत प्राप्त होती है, तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।