Hindi News / bihar / jamui-news / चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45...

चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस

रायपुर से पटना जा रही साउथ बिहार एक्सप्रेस में झाझा स्टेशन पर एक गर्भवती महिला ने बेटी को जन्म दिया। यात्रियों और रेलकर्मियों की मदद से सुरक्षित प्रसव हुआ। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

1st Bihar Published by: Dhiraj Kumar Singh Updated Feb 11, 2026, 10:17:56 PM

बिहार न्यूज

ट्रेन में गूंजी किलकारी - फ़ोटो रिपोर्टर

JAMUI: रायपुर से पटना जा रही साउथ बिहार एक्सप्रेस में बुधवार सुबह करीब 6 बजे झाझा स्टेशन पर सामान्य बोगी में यात्रा कर रही गर्भवती महिला ने बेटी को जन्म दिया।


यात्रियों और रेलकर्मियों की तत्परता तथा महिला यात्रियों के सहयोग से प्रसव सुरक्षित रूप से हुआ। इस दौरान ट्रेन लगभग 45 मिनट तक स्टेशन पर रुकी रही। सूचना मिलते ही रेल पुलिस और चिकित्सक घटनास्थल पर पहुंचे। जच्चा-बच्चा दोनों को झाझा रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने दोनों को स्वस्थ बताया।


प्रसूता खुशबू कुमारी, निवासी पटना, रायपुर से अपने दो बच्चों के साथ अकेले यात्रा कर रही थीं। जसीडीह के बाद उन्हें तेज दर्द शुरू हुआ, लेकिन समय पर मिली मदद से नवजात सुरक्षित दुनिया में आया। परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। अस्पताल प्रशासन ने महिला के पति को भी रायपुर में सूचित कर दिया है।